Mamta Kulkarni ने Vicky Goswami को बताया भाई, बोलीं- उसने जेल में रहकर मुझे...

Mamta Kulkarni Called Vicky Goswami Her Brother: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में काफी सारे साधु संत आए। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी काफी चर्चा का विषय बनी रही क्योंकि उन्होंने यहां पर आकर सन्यास लिया है। अब तभी से ममता कुलकर्णी और उनके संन्यास लेने को लेकर काफी सारे लोग सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल एक वक्त था जब ममता कुलकर्णी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करती थी और अचानक से वह सिनेमा से गायब हो गई। खबरों के अनुसार अंडरवर्ल्ड से उनके कनेक्शन थे और कहा जाता है कि उन्होंने विक्की गोस्वामी से शादी कर ली थी। उसके बाद में वह विक्की गोस्वामी के साथ में देश छोड़कर चली गई थी।
लेकिन अब इसी बीच ममता कुलकर्णी का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ममता कुलकर्णी ने कहा कि "मैं बहुत ऊंचे मुकाम पर थी। मेरे 10 स्टाफ थे, 2 ड्राइवर, 2 गाड़ियां, 2 नौकर, 3 फ्लैट्स थे। मैंने पूरे विश्व में 50 कंसर्ट किए हैं।"
ममता कुलकर्णी ने आगे बात करते हुए कहा कि "इन सब चीजों को छोड़कर मैंने एक सबसे मुश्किल रास्ता चुना। आपको इस बारे में नहीं पता है। जब मैं दुबई में थी तो मेरा भाई, तब वो जेल में था। उसने मुझे एक गाड़ी दी थी और ड्राइवर दिया था।" ममता से जब पूछा गया कि यह किसने दिया था तो उन्होंने बताया कि मेरे भाई विक्की ने।


Click it and Unblock the Notifications