Mamta Kulkarni ने विक्की गोस्वामी संग रिश्ते पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने 4 साल पहले...

Mamta Kulkarni On Relationship With Vicky Goswami

Mamta Kulkarni On Relationship With Vicky Goswami: ममता कुलकर्णी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है और 90 के दशक में तो उन्होंने काफी बेहतरीन काम भी किया है। कई शानदार फिल्में देने के बाद में वह अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से वह चर्चा में आ गई है और 25 साल बाद भारत वापस लौटी है।

दरअसल ममता कुलकर्णी का नाम ड्रग तस्करी में आया और इंडिया वापस आकर उन्होंने विक्की गोस्वामी के साथ में अपने रिश्ते पर भी बात की है। कुंडा कुलकर्णी ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "मैं अब शादीशुदा नहीं हूं बल्कि सिंगल हूं।"

ममता कुलकर्णी ने सीएनएन न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू के दौरान विक्की गोस्वामी के साथ में अपने रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "मेरी विक्की के साथ में शादी नहीं हुई और वह मेरे पति नहीं है। मैं सिंगल हूं और मेरी किसी से भी शादी नहीं हुई। रिलेशनशिप में थे लेकिन 4 साल पहले मैंने उनको ब्लॉक कर दिया।"

ममता कुलकर्णी ने आगे कहा कि "विक्की बहुत अच्छे आदमी है और उनका दिल भी बहुत अच्छा है। इंडस्ट्री से काफी लोग उनको मिलने आते थे और मैं भी उनसे मिलने जाया करती थी। लेकिन इंडस्ट्री से मैं आखिरी शख्स थी जो उनसे मिलने गई और जब मुझे उनकी सच्चाई पता चली तो मैंने उनका साथ छोड़ दिया।"

अभिनेत्री ने बताया कि "वह दुबई की जेल में है और मैंने उनको जेल से बाहर निकालने के लिए मैडिटेट भी किया था। साल 2012 में वह जेल से बाहर आए और मेरी उनसे 2016 में मुलाकात भी हुई थी। लेकिन फिर वह दोबारा से गिरफ्तार हो गए थे और अब वह मेरा अतीत है। मैंने उनको अब छोड़ दिया है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विक्की गोस्वामी को साल 1997 में 10 साल की जेल हुई थी। उन पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाए गए थे। खबरों के अनुसार ममता कई बार उनसे जेल में मिलने भी जा चुकी थी। खबर तो यह भी आई थी कि दोनों ने तब शादी भी की थी।

हालांकि साल 2016 में रिपोर्ट्स की माने तो थाने पुलिस ने ममता कुलकर्णी को 2000 करोड रुपए के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट और गैंगस्टर को मेथामफेटामाइन के अवैध निर्माण के लिए पत्रों की आपूर्ति करने वाले आरोपियों में से एक के रूप में नामित किया गया था और इसका उद्देश्य तस्करी करना था।

More from Filmibeat

Read more about: mamta kulkarni vicky goswami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X