ममता कुलकर्णी को लगा झटका, निकाला गया किन्नर अखाड़े से बाहर

Mamta kulkarni and Laxni Narayan Tripathi Expelled form kinnar akhara: महाकुंभ इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि जब से कुंभ शुरू हुआ है तब से तमाम लोग साधवी बन रहे हैं या वैराग्य का रास्ता अपना रहे है।
यहां तक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी साधवी के साथ ही किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के लिए प्रक्रिया पूरी की है। वह अपने नए जीवन को लेकर काफी खुश थीं, लेकिन फिलहाल तो ममता कुलकर्णी को बड़ा झटका लगा है। सिर्फ ममला कुलकर्णी को ही नहीं बल्कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी अखाड़े से हाथ धोना पड़ा है।
ममता कुलकर्णी को निकाला गया किन्नर अखाड़े से बाहर
बता दें कि ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के बाद विवाद शुरू हो गया है। ताजा खबर के मुताबिक उन्हें अखाड़े से बाहर निकाल दिया गया है। ऋषि अजय दास ने बताया कि नए सिरे से अब किन्नर अखाड़े का पूनर्गठन होगा और जल्द ही महामंडलेश्वर के नाम का भी ऐलान किया जाएगा। बता दें कि 24 जनवरी को ही ममता कुलकर्णी ने पट्टाभिषेक किया था। ममता कुलकर्णी को आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण के कहने पर बनाया गया था।
आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण भी हुईं अखाड़े से बाहर
बताया जा रहा है कि ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के बाद कई संत नाराज हो गए। कई लोगों ने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का विरोध किया। इतना ही नहीं ऋषि अजय दास ने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण की मनमानी है। वहीं कई लोगों ने यह भी कहा कि जिसका मन है किसी को भी महामंडलेश्वर बना दिया जा रहा है। आपको बता दें कि सिर्फ ममता कुलकर्णी को ही नहीं बल्कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण को भी अखाड़े के बाहर का रास्ता देखना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications