ममता बनर्जी ने खड़ा किया बिग बी के पद्म सम्मान पर विवाद!
जहां एक तरफ महानायक अमिताभ बच्चन खुद को पद्मविभूषण मिलने से बहुत ही ज़्यादा प्रफुल्लित हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें लगता है कि बिग बी इस सम्मान के लायक नहीं है। इतना ही नहीं ममता बनर्जी साफ शब्दों में उनके इस अवार्ड का विरोध कर रही हैं।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन भारत रत्न के हकदार हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए आज कहा कि विख्यात अभिनेता भारत रत्न के हकदार हैं और पद्म विभूषण दिया जाना काफी नहीं है।
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि बिग बी के कद का कोई व्यक्ति भारत रत्न का हकदार है। भारतीय सिनेमा के दो महान अभिनेताओं दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन को कल पद्म विभूषण के लिए चुना गया है जबकि पद्म पुरस्कार पाने वाले अन्य लोगों में निर्देशक जाहनू बरुआ और संजय लीला भंसाली एवं गीतकार प्रसून जोशी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











