ममता बैनर्जी के साथ महेश भट्ट के डांस ने लूटी महफिल, फीके पड़े सलमान खान और ये सितारे!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई कारणों से खबरों का हिस्सा रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो राजनीति के अलावा भी कई तरह के प्रोग्रामों में हिस्सा लेती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि उनकी कला को प्रदर्शित करता हुआद दिख रहा है।
दरअसल बंगाल की मुख्यमंत्री को बॉलीवुड के सितारों के साथ स्टेज पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के दौरान ममता बैनर्जी के साथ डांस फ्लोर पर मेगास्टार सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, महेश भट्ट, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
ममता बनर्जी को मंच पर सलमान खान और अन्य लोगों के साथ शामिल होते हुए और इस साल की फिल्म की धुन पर नाचते हुए देखा जा सकता है, जिसकी परिकल्पना उन्होंने की है और इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया आग की तरह वायरल हो रहा है। ममता बैनर्जी के समर्थन इसको काफी पसंद कर रहे हैं। सबकी नजरें ममता बैनर्जी के बगल में नजर आ रहे है महेश भट्ट पर थीं और वो भी मस्ती में डांस कर रहे थे। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेट सौरव गांगुली भी नजर आए थे जिन्होने स्पीच दी।
दादा ने कहा, "कोलकाता में आपका स्वागत है, मेरे पसंदीदा मिस्टर सलमान खान। यह संयोग ही है कि मेरी उनसे पहली बार व्यक्तिगत मुलाकात यहीं हुई है। इन सभी वर्षों में, यह पहली बार है जब मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला हूं और जब मैंने उन्हें नीचे देखा तो मैंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पहले कभी नहीं मिले।''
इस तरह के ढेरों यादगार लम्हे इस प्रोग्राम से निकलकर सामने आए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान भी इस दौरान काफी एंजॉय कर रहे थे। आप देखिए ये वीडियो जो कि हैरान करने वाला है..


Click it and Unblock the Notifications











