साउथ सुपरस्टार ममूती की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म - ममंगम

By Staff

मलयालम सुपरस्टार ममूती की फिल्म ममंगम हिंदी में भी रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म चार भाषाओं में रिलीज़ होगी - तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी। फिल्म को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म एक पीरियड ड्रामा है और 18वीं शताब्दी के ऐतिहासिक उत्सव ममंकम पर बन रही है। बाहुबली के बाद से हिंदी दर्शकों में साउथ फिल्मों का क्रेज़ बढ़ गया है।

बात करें ममंगम की तो फिल्म में ममूती 17वीं शताब्दी के एक योद्धा बने हैं। ये त्योहार काफी हद तक कुंभ मेले जैसा होता है और हर 12 साल में एक बार लगता था। दूर दूर से लोग इस मेले में शामिल होने के लिए आते हैं।

mamooty-s-malayalam-film-mamangam-to-release-in-hindi

इस प्रोजेक्ट को ममूटी का अब तक का सबसे महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। अब देखना है कि फिल्म को हिंदी में रिलीज़ करना, फिल्म के लिए कितना लाभदायक साबित होता है। गौरतलब है कि बॉलीवुड को दक्षिण फिल्मों से तब से ही सीखने को कहा जा रहा है जब से बाहुबली ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की।

इसके बाद, बाहुबली 2 और फिर 2.0 ने ये साबित कर दिया कि साउथ की फिल्में हमें धोबी पछाड़ दे सकती है। वहीं इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स भी शामिल है। जानिए, साउथ की कुछ बेहतरीन फिल्में जिन्हें हिंदी दर्शकों ने पूरे नंबर से पास किया -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X