मुंबई में फ़िल्म समारोह

By Staff

11वां मुंबई फ़िल्म फ़ेस्टिवल शुरु हो गया है. मुंबई एकेडमी ऑफ़ मूविंग इमेज यानि मामी द्वारा आयोजित इस फ़िल्म समारोह के पहले दिन कई बड़ी फ़िल्मी हस्तियां जमा हुईं.

पहले दिन की ख़ास बात रही मशहूर भारतीय अभिनेता शशि कपूर को लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड. उन्हें ये अवार्ड केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने दिया.

पहले दिन के समारोह में प्रस्तुतकर्ता थे फ़िल्मकार फ़रहान अख़्तर और करन जौहर.

करन जौहर ने इस फ़िल्म समारोह में दिखाई जाने वाली फ़िल्मों के बारे में कहा, “यहां बहुत बढ़िया फ़िल्मों का चुनाव किया गया है. इसमें भारतीय फ़िल्मों की भी ज़बरदस्त हिस्सेदारी है. मेरा मानना है कि आगे जाकर ये एक बड़ा फ़िल्म समारोह माना जायेगा ”

युवा अभिनेता नील नीतिन मुकेश भी मामी के पहले दिन मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि वो इस बात से ख़ुश हैं कि उन्हें यहां ढेर सारी विदेशी फ़िल्में देखने का अवसर मिलेगा और एक ऐक्टर की हैसियत वो यहां कुछ सीख पायेंगे.

पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण था ऑस्कर अवार्ड जीत चुके निर्देशक स्टीवन सोडरबर्ग की फ़िल्म ‘द इनफ़ोर्मेंट’ का दिखाया जाना.

प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा तो इस बात से ख़ुश थे कि उनके शहर में इतना बड़ा फ़िल्म महोत्सव हो रहा है. उन्होंने कहा कि वो इस समारोह में कुछ अच्छी फ़िल्में देखने की उम्मीद करते हैं.

विशाल भारद्वाज को ये बात सबसे अच्छी लगी कि ये फ़िल्म समारोह ऐसी जगह पर होता जिसके पांच किलोमीटर के दायरे में सारी हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री है.

उन्होंने कहा, “ ये बड़ी बात है कि मुझे अपने घर से मुझे आने सिर्फ़ दो मिनट लगे और विश्व सिनेमा मेरी आंखों के सामने है. ”

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X