ममता और बंगाल के लिए जया आंटी से शाहरूख सीखेंगे बंगाली
मालूम हो कि शाहरुख पश्चिमी बंगाल के ब्रांड अंबेसडर हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "कोलकाता में काफी अच्छा समय गुजरा। बेहद ऊजावान ममता दी के साथ वक्त गुजारना हमेशा मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"
बंगाली भाषा से अंजान लेकिन बंगाली लोगों के प्यार को पूरी तरह से समझने वाले मोहब्बत के बादशाह किंग खान ने कहा कि वह बंगाली भाषा अभिनेत्री जया बच्चन से सीखेंगे जो कि यहां कि बेटी हैं, मुझे उनसे अच्छा गुरू तो कोई और मिल ही नहीं सकता है। इसलिए मैं ममता दी और बंगाल के लिए जरूर सीखूंगा बंगाली।
किंग खान ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का उद्घाटन करते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा, ''मैं यहां पिछले तीन साल से आता रहा हूं और मैं आपसे वादा करता हूं कि अगली बार जब मैं यहां आउंगा तब मैं बंगाली में बोलूंगा ताकि जया अंटी महसूस करें कि मैं सही में कोलकाता से हूं।


Click it and Unblock the Notifications












