ममता ने मन्ना डे को जन्मदिन पर बधाई दी
प्रसिद्ध गायक मन्ना डे बुधवार को 95 साल के हो गए। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बधाई दी। ममता ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक, मन्ना डे।"

ममता पिछले महीने मन्ना डे से बेंगलुरू में उनकी बेटी के आवास पर मिली थीं। उन्होंने उनको 'विशेष महा-संगीत समान' से सम्मानित किया था।
मन्ना डे को 2007 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications