ममंगम लुक - ममूती ने शेयर किया अपना नया लुक, फैन्स ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा
साउथ सुपरस्टार ममूटी अपनी अगली फिल्म ममंगम के साथ तैयार हैं। फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में 12 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और अब फिल्म से ममूटी ने अपना नया लुक शेयर किया है जिसे देखकर फैन्स चकित रह गए हैं।
फैन्स ने ममूटी को इस अवतार में कभी नहीं देखा और इसलिए इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। इसे ममूटी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है।

फिल्म को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की भी सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म एक पीरियड ड्रामा है और 18वीं शताब्दी के ऐतिहासिक उत्सव ममंकम पर बन रही है। बाहुबली के बाद से हिंदी दर्शकों में साउथ फिल्मों का क्रेज़ बढ़ गया है।
फिल्म में ममूटी एक 17वीं शताब्दी के एक योद्धा बने हैं। ये त्योहार काफी हद तक कुंभ मेले जैसा होता है और हर 12 साल में एक बार लगता था। दूर दूर से लोग इस मेले में शामिल होने के लिए आते हैं।
जानिए, साउथ की कुछ बेहतरीन फिल्में जिन्हें हिंदी दर्शकों ने पूरे नंबर से पास किया -


Click it and Unblock the Notifications












