प्रेग्नेंट हसीना को पति ने दे दिया था तलाक, फिर अकेले ही दिया बच्चे को जन्म, अब बोली- प्राइवेट या फिर बंद...

Malvika Sitlani On Pregnancy Divorce: मशहूर फैशन इनफ्लुएंसर मालविका सितलानी पिछले लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी में काफी दर्द का सामना कर रही है। उन्होंने बतौर सिंगल मदर के तौर पर ही नहीं बल्कि पूर्व पति अखिल आर्य से तलाक पर भी काफी कुछ झेला। उन्हें प्रेगनेंसी से लेकर पोस्टपार्टम जर्नी में काफी संघर्ष करना बड़ा और इसी दौरान उनका इंफेक्शन भी हो गया था।
अब मालविका सितलानी ने अपने फैन्स के साथ अपनी मुश्किलों को साझा किया और बताया कि उन्हें उनके फॉलोअर्स से भी काफी नफरत प्राप्त हुई। इसी दौरान उन्होंने पहली बार अपने तलाक की वजह को लेकर बात की। मालविका सितलानी ने ह्युमंस ऑफ़ बॉम्बे के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान अखिल से अलग होने को लेकर बात की।
इस दौरान मालविका सितलानी ने पति अखिल के साथ तलाक को लेकर बात की और कहा कि "हमारे मन में एक दूसरे को लेकर बहुत तारीफ, प्यार और सम्मान है। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि कई बार आप अलग हो जाते हैं और यही हमारे साथ हुआ। ऐसा अक्सर लोगों के साथ होता है और मैंने कहा था कि अपने पसंदीदा सितारों को इस चीज में शामिल नहीं करना चाहिए।"
मालविका सितलानी ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "वह सभी बहुत नियमित जीवन बिता रहे हैं और सभी के पीछे काफी मुश्किलें हैं। इन चीजों को प्राइवेट या फिर बंद दरवाजा के भीतर ही होना सही रहता है। इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए और विशेष तौर पर क्योंकि मेरी एक बच्ची भी है।"
मालविका सितलानी ने सिंगल मॉम होने पर कहा कि "एक सिंगल मदर होना बहुत मुश्किल है, पार्टनर के बिना और प्रेगनेंसी के अलावा पोस्टपार्टम फेस को संभालना भी बहुत कठिन रहा। प्रेगनेंसी मार्क्स और ब्लडिंग के साथ में अपने टूटे हुए दिल को भी सही कर रही थी और इन सब के जरिए मेरी मां मेरी साथी और मेरी को-गार्जियन भी रही।"
मालविका सितलानी ने अपनी मां को लेकर कहा कि "मेरी मां सच में मुझे इस कठिन दौर से एक अच्छे दोस्त की तरह निकल रही थी और सिंगल मदर्स को इनफ्लुएंसर ने कहा कि अगर आपकी मां आपके साथ है तो मुझ पर विश्वास करो आप सफल हो जाओगी।" हालांकि अब मालविका सितलानी अपनी बेटी के साथ वक्त बिताती नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications




