Good News: कॉलेज के दोस्त के साथ प्रेग्नेंट हुई एक्ट्रेस, दिखा दिया प्रेग्नेंसी टेस्ट

Malvika Raj Pregnant: बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शुमार 'कभी खुशी कभी गम' में पू के बचपन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मालविका राज ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को गुड न्यूज़ दी है। मालविका राज शादी के करीब दो साल बाद मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपना पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखाते हुए इंस्टाग्राम के जरिए गुड न्यूज़ का ऐलान किया है।
मालविका राज का प्रेग्नेंसी टेस्ट
मालविका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ पहला प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया है। इसमें ये कपल काफी खुश दिखाई दे रहा है। मालविका के इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।
गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग
बता दें कि मालविका ने नवंबर 2023 में अपने कॉलेज फ्रेंड प्रणव बग्गा के साथ शादी रचाई थी। मालविका और प्रणव ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी में मालविका और प्रणवसिर ने ट्विनिंग की थी। एक्ट्रेस गोल्डन कलर के लहंगे में अप्सरा सी खूबसूरत लग रही थी।
सोशल मीडिया पर रहती है खूब एक्टिव
बता दें मालविका राज ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के बचपन का रोल निभाया था। इस किरदार के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी। मालविका की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और वो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications