Cute Photos- कीचड़ में खेलती दिखीं मालती मैरी, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाए मिट्टी में सने हुए जूते

मालती मैरी जोनस अक्सर चर्चा में रहती हैं और हर वक्त अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के साथ मस्ती करती हैं। लेकिन अब कुछ नई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जो कि हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल मालती मैरी को इस दौरान कीचड़ में खेलते देखा गया है जिसके बाद उनके जूते गंदे हो गए। वीडियो में आप देखेंगे कि मालती भागकर कीचड़ की तरफ भाग रही हैं और इस दौरान उनके साथ एक बेबी और है। बाद में वो बैठकर कीचड़ में खेलती हैं।
एक तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने फिर साझा की है जिसमें वो जूते दिखातीं हुईं नजर आ रही हैं जो कि पूरी तरह से गंदे हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ''प्रकृति का जादू। उसकी पहली पदयात्रा। उसने हर चीज़ को छुआ, पोखरों में तब तक कूदती रही जब तक कि उसके घुटनों तक कीचड़ न हो जाए।
उसे वास्तविक समय में पहली बार सब कुछ अनुभव करते हुए देखना.. बस उसकी जादुई धूल है जिसे वह हर दिन मेरे जीवन में छिड़कती है।'' इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स किए हैं जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं।
एक ने लिखा है, ''वह जीजू जैसी दिखती है।'' एक ने लिखा, ''पिकनिक स्पॉट पर प्रियंका।'' एक ने लिखा, ''मालती का जादू!'' एक का कहना था, ''वह बिल्कुल खूबसूरत है।'' एक ने लिखा, ''कीचड़ वाले जूते।'' एक ने लिखा, ''@priyankachopra आपकी बेटी कितनी अनमोल परी है।
आपके और आपके खूबसूरत परिवार को प्यार भेज रहा हूं, प्रियंका।'' इस तरह से लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। वो कुछ बॉलीवुड तो कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ये प्रोजेक्ट्स कब रिलीज होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











