Malti Chauhan Last Video: यू ट्यूबर मालती चौहान के आखिरी वीडियो को देख फैली दहशत, फंसी से पहले ऐसी थी हालत

Malti Chauhan

Malti Chauhan last video: इंस्टाग्राम पर रील बनाकर फेमस हुई मालती चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अब सोशल मीडिया पर मालती का एक वीडियो क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उसकी हालत साफ दिखाई दे रही है। वीडियो को देखकर पता चलता है कि मालती कितनी परेशान थीं।

मालती देसी स्टाइल में रील बनाकर फेमस हुई थी। अब यूट्यूबर की मौत से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मालती उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर की रहने वाली थीं। उनके देसी कंटेंट को लोग बड़ा पसंद करते थे। इसी के चलते वे फेमस भी थीं। उनकी रील्स पर लाखों व्यूज भी आते थे। लेकिन मालती की अचानक मौत ने लोगों को तगड़ा झटका दिया। मालती की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

वायरल हो रहे वीडियो में मालती बुरी तरह रोती बिलखती दिखाई दे रही हैं। बताते चलें कि भोजपुरी यूट्यूबर मालती का शव उसके घर पर ही फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। शव मिलने के बाद घरवालों को हत्या का शक हुआ, जिसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मालती चौहान के पहले पति विष्णु राज ने मालती की दूसरी शादी अर्जुन वर्मा से कराई थी। जो दोनों के आपसी सहमति से हुई थी। अर्जुन वर्मा के साथ खुश नजर आ रही थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस पर हुआ था। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं चली, कुछ दिनों के बाद ही मालती दोबारा अपने मायके चली गई। जिसके बाद विष्णु राज के मनाने पर मालती दोबारा से अपने पहले पति के घर आ गई।

यूट्यूबर विष्णु राज और मालती चौहान के बीच बीते 4 महीनों से विवाद चल रहा था। जिसका खुलासा तब हुआ जब मालती ने दो महीने पहले अपने वीडियो में विवाद के बारे में अपने फॉलोअर्स को बताया। वीडियो में मालती कहती है मैं अपने जीवन से तंग आ गई हूं...। मुझे अब कुछ भी अच्छा नहीं लगता, मैं बस अपने बच्चे युवराज के लिए जिंदा हूं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मालती की मृत्यु फंदे से लटकने के कारण होने की पुष्टि की गई है। पिता के तहरीर पर यूट्यूबर विष्णु राज पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए विष्णु राज को हिरासत में ले लिया है।

घनघटा के सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि पिता के तहरीर के बाद विष्णु राज को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस विष्णु राज से पूछताछ कर रही है। हम हर पहलू से जांच पड़ताल कर रहे हैं। पिता के मुताबिक मालती चौहान के मौत का मुख्य वजह मानसिक प्रताड़ना है। इसी के आधार पर विष्णु राज की गिरफ्तारी हुई है। जांच पड़ताल खत्म होने के बाद ही स्थिति को स्पष्ट किया जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: malti chauhan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X