'पिता की उम्र के डायरेक्टर ने मेरे लिप्स...', इस एक्ट्रेस के साथ जब आउट ऑफ कंट्रोल हुआ फिल्म मेकर

Priyanka Chahar Director Kiss: रियलिटी शो बिग बॉस 19 में वाइल्डकार्ड एंट्री से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मालती चाहर इन दिनों सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक कड़वा अनुभव बताया है।

Priyanka Chahar Director Kiss

सिद्धार्थ कनन से बातचीत में मालती ने कहा कि इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्हें कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि एक जाने-माने डायरेक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था, जिससे वह बहुत दुखी हो गई थीं।

मालती के अनुसार, वह उस डायरेक्टर से एक प्रोजेक्ट को लेकर कई बार मिली थीं। जब काम पूरा हो गया तो उन्होंने उन्हें सामान्य तौर पर साइड हग किया, लेकिन तभी डायरेक्टर ने उन्हें होठों पर किस करने की कोशिश की। यह सब अचानक हुआ और वह चौंक गईं।

एक्ट्रेस ने कहा, "मैं बिल्कुल समझ नहीं पाई कि ये क्या हो गया। मैंने वहीं उन्हें रोक दिया और उसके बाद कभी उनसे नहीं मिली। वह उम्र में काफी बड़े थे और मैं उन्हें पिता जैसा मानती थी।"

इस घटना से मिली सीख के बारे में मालती ने कहा कि इंडस्ट्री में किसी को भी बहुत ज्यादा भरोसेमंद नहीं समझना चाहिए। "मुझे नहीं लगा था कि उस उम्र का इंसान ऐसा कर सकता है। उस वक्त मुझे बहुत गुस्सा और दुख हुआ।"

मालती ने यह भी बताया कि जो लोग समझौता नहीं करते, उन्हें कई बार काम से बाहर कर दिया जाता है। "कई बार लुक टेस्ट पास होने के बाद भी आखिरी समय में रिप्लेस कर दिया जाता है। मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है।"

उन्होंने साफ कहा कि इंडस्ट्री में लड़कियों को मजबूत रहना जरूरी है। "यह मानकर चलना पड़ता है कि लोग अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनके सामने झुकना नहीं है।"

अंत में मालती ने कहा कि उनके बैकग्राउंड की वजह से अब लोग ऐसी हरकत करने से डरते हैं। "शुरुआत में एक बार कोशिश हुई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। अब लोग सीधे कुछ नहीं कहते, बस इशारों में बात करते हैं।" मालती चाहर का यह बयान दिखाता है कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे कई बार दर्द भरी सच्चाई भी छुपी होती है।

More from Filmibeat

Read more about: malti chahar priyanka chahar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X