सत्यमेव जयते में अब बात होगी कुपोषण की

ज्ञात हो की आज सत्यमेव जयते एक ऐसा शो बन गया है जिसने इंडिया शाईनिंग के नारे पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। आपको बताते चलें की अब यही शो दोबारा एक ऐसे विषय को लाने वाला है जिस पर हमारी सरकार का खासा पैसा खर्च हो रहा है। ये नया विषय ऐसा है जिसकी बदौलत ढेर सारे एनजीओ अपने लिए लाखों करोड़ों रूपये जुटा रहे हैं। इस बार आमिर के शो में बात होगी कुपोषण की।
महिला और बाल कल्याण मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस बार मंत्रालय ने कुपोषण के विषय पर आमिर से संपर्क किया है और मंत्रालय ये चाहता है की आमिर अपने शो के माध्यम से आम जनता को इस विषय से रू-ब-रू कराएं।
आमिर के नजदीक जुड़े सूत्रों की माने तो आमिर इस एपिसोड के लिए एक भी पैसा नहीं ले रहे हैं। इस शो के माध्यम से आमिर लोगो को बताना चाहते हैं की समाज ऐसे बच्चों के लिए कुछ करे इस विषय को शो में लाने का कारण्ा है जागरूकता क्यूंकि आमिर का मानना है कि जब बात होगी तभी तो बात बनेगी।


Click it and Unblock the Notifications