'लव, ओबामा' की मल्लिका

By Jaya Nigam
'लव, ओबामा' की मल्लिका

दुर्गेश उपाध्याय

बीबीसी संवाददाता, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत हाल ही में बहुचर्चित हॉलीवुड फ़िल्म 'अवतार' के अभिनेता लैज़ एलोंसो के साथ 'लव, बराक' नाम की 'पॉलिटिकल रोमांटिक कॉमेडी' फ़िल्म करने जा रहीं हैं.

ये फ़िल्म साल 2008 में अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

'लव, बराक' साल 2008 में अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों से जुड़ी हुई एक फ़िल्म है. इस फ़िल्म का निर्देशन जाने-माने हॉलीवुड निर्देशक डॉग मैकहेनरी करेंगे जबकि फ़िल्म की स्क्रिप्ट लिखी है लॉस एंजेलेस टाइम्स के लेखक गैरी गोल्डस्टीन.

वहीं फ्रैंसिस कैनी इस फ़िल्म को शूट करेंगे.

इस फ़िल्म में मल्लिका शेरावत मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनके चरित्र का नाम है आरेथा गुप्ता जो ओबामा के चुनाव प्रचार के लिए कोआर्डिनेटर का काम करती है.

कहानी

ये एक राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित रोमांटिक फ़िल्म है जिसमें 2008 में अमरीका में चुनावों से ठीक एक महीने पहले की उम्मीदें, बदलाव, बहस को दर्शाने की कोशिश की जाएगी.

कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब फ़िल्म में डेमोक्रेटिक पार्टी समर्थक का किरदार निभा रहीं मल्लिका शेरावत एक रिपब्लिकन पार्टी समर्थक अफ्रीकन-अमेरिकन के प्यार में अचानक पड़ जाती है.

रिपब्लिकन पार्टी समर्थक का किरदार लैज़ एलोंसो निभा रहे हैं.

मल्लिका लैज़ एलोंसो के साथ काम करने को लेकर ख़ासी उत्साहित हैं. उनका कहना है, "वो एक बहुत ही प्रतिभावान, आकर्षक अभिनेता हैं, मुझे ख़ुशी है कि मैं उनके साथ काम करने जा रही हूँ."

मल्लिका के अलावा इस फ़िल्म में जानी-मानी अदाकारा रुबी डे, जाने-माने कॉमेडियन गैरी बेडनॉब और लोरेटा डेविन भी इस फ़िल्म में दिखाई देंगे.

वैसे इस फ़िल्म की कहानी की प्रेरणा ओबामा के राष्ट्रपति चुनावों के दौरान घटे कई पब्लिक कैंपेन रोमांस से ली गई है जिसे उन दिनों ओबामा बेबी-बूम की संज्ञा भी दी गई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X