एलए की सम्मानित नागरिक बनी मल्लिका
मल्लिका शेरावत की ख्याति में लॉस एंजेलिस सिटी काउंसिल ने यह कहकर चार चांद लगा दिया है कि वह लॉस एंजेलिस की सम्मानित नागरिक बनाई जाएंगी। बॉलीवुड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी कलाकार को यह सम्मान दिया गया है।
लॉस एंजेलिस के मेयर अंतोनियो विलाराईगोसा भारत के स्वंतत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यह सम्मान प्रदान करेंगे। इस अवसर पर एक आयोजित किया जाएगा जिसमें मल्लिका को उनके कार्यों के लिए सम्मान दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम में कई जानीमानी हस्तियां भाग लेने वाली है जिसमें विश्व प्रसिद्ध संगीतकार यान्नी, फिल्म निर्देशक जय चन्द्रशेखर, जेसी डिलन, फिल्म हिस्स की निर्देशक जेनिफर लिंच और निर्माता गोविंद मेनन के नाम शामिल है।
मल्लिका हॉलीवुड में छा गईं है। इससे पहले उन्हें ट्विटर के दफ्तर में आमंत्रित किया था, उनके नाम से हॉलीवुड में एक शेक का नाम रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications