धमाल-2 में बिकनी पहनेंगी मल्लिका

सभी बी टाउन में यह देखने को बेताब हैं कि वह किस अंदाज में नजर आनेवाली हैं. इंद्र कुमार ने कहा है कि वह इस फिल्म में मल्लिका और कंगना दोनों को ही बेहतरीन रूप में प्रस्तुत करनेवाले हैं. खबर है कि उनकी संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, आशिष चौधरी और जावेद जाफरी मुख्य किरदार निभा रहे हैं.
इस फिल्म के बारे में यह भी चर्चा है कि मल्लिका ने कई लोगों से यह बात दावा किया है कि इस फिल्म से उनकी उपस्थिति इंडस्ट्री में फिर से आ जायेगी. गौरतलब है कि इस फिल्म के बारे में इस फिल्म के कलाकारों ने कहा है कि वे इस फिल्म के सारे पैसे चैरिटी में देंगे.
इस फिल्म में मुख्य किरदार निभानेवाले कलाकारों ने भी कहा है कि दर्शकों को मल्लिका बेहद पसंद आयेगी. मल्लिका काफी दिनों के बाद फिर से किसी फिल्म में पूरी तरह से लीड किरदार में नजर आ रही हैं. तो देखना अब यह है कि मल्लिका की ख्वाहिशें दर्शक पूरी कर पाते हैं या नहीं.


Click it and Unblock the Notifications