मल्लिका की लग गयी फिर से लॉटरी
उन्हें हॉलीवुड मे एक नया दोस्त मिल गया है, विलियम किनन। विलियम किनन ने उन्हें लांच एंजिल्स बुलाया है और उनसे वादा किया है कि उन्हें वे बेहतरीन फिल्म में काम करने का मौका देंगे तो भई इससे ज्यादा और क्या चाहिए। मैडम मल्लिका की खुशी का तो ठिकाना नहीं है। मलिल्का का इस बारे में कहना है कि उन्हें बॉलीवुड से अधिक मजा हॉलीवुड में आता है और उनके लिए यह खुशनसीबी है कि उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं।
गौरतलब है कि किननन इटरनल सनसाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड और फ्रेंडस विद में मुख्य किरदार में नजर आये थे और साथ ही उन्होंने कई फिल्मों का भी निर्माण किया है, उन्होंने इससे पहले मल्लिका के साथ हिस.. और बराक में भी काम किया है, तो उनके प्रोडक्शन हाउस को मलिल्का का काम इस कदर पसंद आया है कि वे उन्हें अपनी अगली फिल्म में भी लेने के लिए बेताब हैं। गौरतलब है कि किनन ने हाल ही इंडियन यूएस प्रोडक्शन लांच किया है, जिसके तहत वे कई शोज का निर्माण करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












