75 लाख लेकर मल्लिका फरार

जेएमजे ग्रुप के सीईओ सचिन जोशी जिन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर अजान फिल्म से शुरु किया था मल्लिका को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे। इस प्रोजेक्ट का नाम मुम्बई मिरर है और इसमें काम करने के लिए मल्लिका को अच्छा खासा अमाउंट भी दिया जा रहा था।
मल्लिका मुम्बई मिरर में एक बार गर्ल का किरदार निभाने वाली थी पर फिल्म की शूट से दो दिन पहले किसी वजह से मल्लिका ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
सूत्रो के अनुसार मल्लिका शेरावत सचिन की आने वाली फिल्म मुम्बई मिरर में बार गर्ल का किरदार निभाने वाली थी। सचिन ने बताया कि उन्होंने मल्लिका को बतौर साइंनिंग अमाउंट 75 लाख रुपये भी दिए थे। लेकिन शूटिंग से दो दिन पहले मल्लिका ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
सचिन ने मल्लिका की जगह साउथ की एक्ट्रेस विमला रमन को कास्ट कर लिया लेकिन मल्लिका को दिये गए पैसे का कहीं कोई पता नहीं है। सचिन ने कहा कि मल्लिका पैसों को लेकर गायब हो गई हैं और उनसे किसी प्रकास से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। सचिन मल्लिका के खिलाफ प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया में केस फाइल करने की भी सोच रहे हैं।
मल्लिका से फिलहाल कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है उनके मैनेजर ने बताया कि फिलहाल मल्लिका ट्रेवलिंग कर रही हैं और जल्द ही वापस लौटेंगी। मल्लिका के करीबी लोगों ने कहा कि यह सब झूठ है मल्लिका बहुत प्रोफेशनल हैं वो ऐसा कुछ भी नहीं कर सकतीं। यह सब फिल्म की पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है।
खैर अब मल्लिका का पैसे लेकर चंपत होना किसी को भी हजम नहीं हो रहा है। सचिन अपनी फिल्म की पब्लिसिटी के लिए अगर ये सब कर रहे हैं तो मल्लिका के वापस आने के बाद ये कहानी कुछ नया मोड़ जरुर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications











