श्री देवी और प्रियंका चोपड़ा बनना चाहती हैं हॉट मल्लिका

धालीवाल कम लोग जानते हैं कि मल्लिका बहुत अच्छा गाती हैं। मैं उनके साथ फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' में काम कर चुका हूं। उन्हें संगीत की अच्छी समझ है। उधर, मल्लिका भी अपने इस नए हुनर को सामने लाने के लिए बेताब हैं।
गीत में वह कहीं कहीं हरियाणवी लहजे में भी बोलेंगी। मल्लिका ने कहा, मैं कोई गायिका नहीं हूं, लेकिन मैं संगीत से प्यार करती हूं। इस गीत को लेकर पूरी मेहनत कर रही हूं। जल्द ही इसकी रिकॉर्डिग होगी। इससे पहले श्रीदेवी फिल्म चांदनी और प्रियंका चोपड़ा ब्लफमास्टर में गीत गा चुकी हैं। वैसे मल्लिका के हुस्न के चर्चे तो बॉलीवुड में होते ही रहते हैं लेकिन उनका गाना उनके चाहने वालों को कितना पसंद आता है यह तो मल्लिका के गाने सुन लेने के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications