मैं पूरी तरह न्यूड नहीं हुई: मल्लिका
बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक मल्लिका शेरावत ने ट्विटर पर डाली गईं टॉपलेस फोटो के बारे में सफाई पेश की है कि वो उसमें पूरी तरह न्यूड नहीं हैं। बुधवार को मीडिया में मल्लिका की न्यूड फोटो के बारे में खबरें मीडिया में आने के तुरंत बाद गुरुवार को मल्लिका ने ट्वीट किया कि वो उस फोटो में पूरी तरह न्यूड नहीं हैं।
मल्लिका ने ट्वीट किया, "मैने जो फोटो पोस्ट की है वो पूरी तरह न्यूड नहीं है। मैने अंदर कुछ पहना हुआ है।" खैर जो भी हो, मल्लिका अब अपनी फोटो पर कितनी ही सफाई क्यों न दें, फोटो को ऊपर से देखने पर साफ जाहिर होता है कि वो उसमें न्यूड हैं।
क्लिक करें- मल्लिका ने ट्विटर पर पोस्ट की न्यूड फोटो
मल्लिका ने आगे ट्वीट किया है कि उन्हें आजकल फेसबुक ऐक्सेस करने में काफी मज़ा आ रहा है, लिहाजा उन्होंने अपने प्रोफाइल में कई नई फोटो डाली हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को मल्लिका ने टि्वटर पर अपना न्यूड फोटो डाला, जिसके बाद मीडिया में यह खबर तेजी से फैल गई। हम आपको बता दें कि इससे पहले मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने भी अपनी न्यूड पिक्चर ट्विटर पर पोस्ट की थी, जिसके बाद ट्विटर ने उनसे ऐसी फोटो न लगाने का आग्रह किया था।


Click it and Unblock the Notifications











