..................... Mallika Sherawat in tricolour in 'Dirty Politics': Indian Stars Who Dishonored Indian National Flag - Hindi Filmibeat

Pics: मल्लिका जैसे बहुतों ने किया तिरंगे का अपमान

एक बार फिर से बॉलीवुड की सेक्सी मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत विवादों में है, वजह है उनके आने वाली फिल्म द डर्टीपॉलीटिक्स का एक डर्टी पोस्टर, जिसमें मल्लिका शेरावत तिरंगे में लिपटीं हुई नजर आ रही हैं। मल्लिका शेरावत के ऊपर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। हालांकि मल्लिका और फिल्म के निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया ने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है और कहा है कि जिसे लोग तिरंगा कह रहे हैं ना वो केवल तीन रंगों का कपड़ा है ना कि हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज।

इसलिए जबरदस्ती हमारी फिल्म द डर्टीपॉलीटिक्स को विवादित किया जा रहा है। अब पता नहीं क्या सचा है और क्या गलत।यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन इतना तो तय है कि फिल्म के इस पोस्टर ने काफी सनसनी फैला दी है।

गौरतलब है कि केसी बोकाड़िया कि फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' साल 2011 के सबसे चर्चित केस भंवरी सेक्स सीडी मर्डर केस पर आधारित है। इस केस में नर्स भंवरी देवी जो कि बाद में एक लोकप्रिय लोकगायिका बन गयी थी, रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी थी और बाद में उसकी हत्या हो जाती है। इस मामले में राजस्थान सरकार के एक मंत्री महिपाल मदरेणा का नाम आया था जिसे पद तो छोड़ना ही पड़ा, उन्हें जेल भी हो गयी थी। फिल्म में महिपाल वाला रोल ओमपुरी निभा रहे हैं।

वैसे मल्लिका शेरावत पहली सेलिब्रेटी नहीं हैं जिनपर तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है इससे पहले भी कई सितारे इस आरोप में फंस चुके हैं।

आगे की खबर स्लाइडों में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X