पब्लिसिटी स्टंट था मल्लिका का न्यूड फोटो
पिछले सप्ताह बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने ट्विटर पर अपना टॉपलेस फोटो पोस्ट किया। फोटो पोस्ट होते ही इंटरनेट सर्च इंजन में मल्लिका टॉप पर आ गईं। समाचार चैनलों, अखबारों और न्यूज वेबसाइटों में मल्लिका अचानक सुर्खियों में आ गईं। बाद में मल्लिका ने सफाई पेश करते हुए यह भी कहा कि उस फोटो में वो पूरी तरह न्यूड नहीं हैं... खैर सही मायने में देखा जाए तो यह कोई साधारण सी बात नहीं थी, बल्कि यह मल्लिका द्वारा किया गया एक पब्लिसिटी स्टंट था, जो उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म हिस्स के लिए किया।
मल्लिका ने बंद शब्दों में यह बात खुद ही कह डाली। उन्होंने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा, "मेरी आने वाली फिल्म हिस्स धमाल मचा देगी। वो लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाएगी। जब एक पिक्चर ने इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया, तब क्या होगा जब हिस्स रिलीज़ होगी।"
क्लिक करें- मल्लिका शेरावत की हॉट तस्वीरें
अब मल्लिका जो भी कहें, उनका यह कारनामा बॉलीवुड के चीप पब्लिसिटी स्टंट में ही गिना जाएगा। जिस तरह मिस्टर सिंह एंड मिसेज शर्मा के ठीक पहले अरुणा शील्ड्स के न्यूड सीन की खबरें काफी चर्चा में आयीं। सच पूछिए तो फिल्म ने जितनी भी कमाई की, वो सिर्फ उसी सीन की वजह से।
रही बात सुर्खियों में आने की तो पिछले महीने मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने भी अपना न्यूड फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया था, जिसके बाद वो खासी चर्चा में आ गई थीं। हालांकि बाद में ट्विटर ने खुद उनसे आग्रह किया कि वो इस तरह की फोटो ट्वीट मत करें।


Click it and Unblock the Notifications











