Ohh..मल्लिका की 'डर्टी पॉलिटिक्स' नहीं होगी 13 फरवरी को रिलीज
मल्लिका शेरावत की फिल्म 'द डर्टी पॉलिटिक्स' के रिलीज का प्रदर्शन टाल दिया गया है। पहले यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 6 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानि की लोग होली के मौके पर मल्लिका की 'डर्टी पॉलिटिक्स' के रंग देख सकते हैं। आपको बता दें, 13 फरवरी को ही रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीस की फिल्म रॉय भी रिलीज होने वाली है। लिहाजा, इस टकराव को बचाने के लिए इसके प्रदर्शन को टाल दिया गया है।
हालांकि, डर्टी पॉलिटिक्स को टालने की वजह दूसरी फिल्मों के साथ टकराव से बचने के साथ साथ फिल्म के लिए एक और गाने की रिकॉर्डिग भी बताई गई है। फिल्म के निर्देशक के. सी. बोकाड़िया ने बताया कि, 'फिल्म 13 फरवरी को प्रदर्शित होनी थी, लेकिन 'घाघरा' गाना की लोकप्रियता को देखते हुए हमने सोचा कि एक और गाना रिकॉर्ड किया जाए। मल्लिका 13, 14 और 15 फरवरी को गाने की शूटिंग करेंगी।'
निर्देशक ने जानकारी दी कि छह मार्च फिल्म के प्रदर्शन के लिए बेहतर दिन है, क्योंकि उस दिन होली का त्योहार भी है। लिहाजा, हमने काफी सोच विचार पर फिल्म के रिलीज को पोस्टपोंड पर दिया है।
साथ ही बोकाड़िया ने दूसरी फिल्मों से टकराव की बात पर कहा कि, 'दो या तीन फिल्मों के साथ प्रदर्शन करने से अच्छा है कि अपनी फिल्म अलग से किसी और दिन प्रदर्शित की जाए।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मल्लिका फिल्म में कोई आईटम नम्बर नहीं कर रही हैं। जिसे लेकर काफी सूर्खियां बनाया जा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications
