मल्लिका शेरावत पर जानलेवा हमला..बाल बाल बचीं!
मल्लिका शेरावत पर पेरिस में जानलेवा हमला हो गया है। मल्लिका पर कुछ नकाबपोशों ने आंसू गैस छोड़ी और मारपीट की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर पेरिस में हमला होने की खबर आ रही है। खबर के अनुसार मल्लिका के अपार्टमेंट के पास कुछ लोगों ने उनपर आंसू गैस छोड़ी और साथ ही मारपीट भी की। मल्लिका उस समय अपने दोस्त के साथ थीं। घटना की पुलिस ने पुष्टि की है।

आपको बता दें कि ये मल्लिका का ये वही अपार्टमेंट है जहां हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियन के साथ भी मारपीट और लूटपाट हुई थी।
बजट 350 करोड़..फिल्म में अक्षय-रजनीकांत..फर्स्ट लुक पर 6 करोड़!
फ्रांस के अखबार ने इस घटना का ब्योरा आज छापा कि कैसे नकाबपोश मल्लिका के फ्लैट में घुसे और बिना कुछ कहे उनपर हमला किया। इसके बाद हमलावर भाग गए।
हमले के बाद मल्लिका और उनके दोस्त ने इमरजेंसी सर्विस को फोन पर इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि दोनों को हल्की चोटें आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications