..................... Mallika sherawat talk about intimate scene with Esha Gupta casting couch and more। मल्लिका शेरावत ने इंटिमेट सीन और कास्टिंग काउट पर की बात - Hindi Filmibeat

पुरुष से ज्यादा महिला के साथ इंटिमेट होना मेरे लिए आसान है- मल्लिका शेरावत का खुलासा

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बीते कुछ समय से बोल्ड सीन को लेकर बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं। मल्लिका शेरावत ने एक लंबे समय बाद फिर से एंटरटेनमेंट की दुनिया में वापसी की है। हाल ही में रिलीज हुई मल्लिका शेरावत की वेब सीरीज नकाब में एक्ट्रेस ने ईशा गुप्ता के साथ इंटिमेट सीन दिए हैं।

मल्लिका शेरावत की छवि बॅालीवुड में केवल बोल्ड सीन तक बंध कर रह गई है। जिसका मल्लिका शेरावत को काफी अफसोस भी है। फिल्म नकाब में ईशा गुप्ता के साथ इंटिमेट सीन करने को लेकर मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में बात की है।

Mallika sherawat,

मल्लिका शेरावत ने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में बोला कि महिला के साथ इंटिमेनट होना मेरे लिए कठिन नहीं था। ये एक पुरुष के साथ इंटिमेट होने की तुलना में आसान है। वहीं एक अन्य इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने कास्टिंग काउच पर भी अपना अनुभव साझा किया है।

मल्लिका शेरावत ने कास्टिंग काउच पर बोला

मल्लिका शेरावत ने कास्टिंग काउच पर बोला

मल्लिका शेरावत ने कहा कि मैंने इसका सीधा सामना नहीं किया। मेरी स्टारडम बढ़ती गई। मुंबई आने के बाद मुझे ख्वाहिश और मर्डर जैसी फिल्में मिली। मुझे अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ा। लेकिन मर्डर फिल्म के बाद मेरी इमेज बोल्ड बन गई। इसके बाद कई मेल कलाकारों ने छूट लेने की कोशिश की।

मल्लिका शेरावत का खुलासा

मल्लिका शेरावत का खुलासा

मल्लिका शेरावत ने आगे कहा किमुझे कहा कि अगर आप पर्दे पर बोल्ड हो सकती हैं तो निजी तौर पर भी हो सकती हैं। मेरी पर्दे पर और पर्दे के पीछे के व्यक्त्विमें अंतर नहीं किया गया। इस वजह से मुझे कठिन हालातों का सामना करना पड़ा। मैं एक मजबूत महिला हूं।

बॅालीवुड में समझौता करने नहीं आयी - मल्लिका शेरावत

बॅालीवुड में समझौता करने नहीं आयी - मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत ने बताया किमैंने मेल कलाकारों से कहा कि मैं समझौता नहीं करूंगी। मैं बॅालीवुड में समझौता करने नहीं आयी हूं। यहां मैं करियर बनाने आयी हूं। इसके बाद उन्होंने मेरे साथ काम नहीं किया। मल्लिका शेरावत ने ये भी कहा कि पुरुष हमेशा आसानी से किसी भी हालात से बाहर आ जाते हैं। महिला को हमेशा दोषी करार किया जाता है। भारत में ये अधिक होता है। मुझे ये लगता है कि समाज अभी इसे लेकर आगे नहीं बढ़ा है। लोग अलग सोचते हैं लेकिन फिर भी अपने रूट्स से जु़ड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X