किसानों के सपोर्ट में बोलीं मल्लिका शेरावत, 'मैं राजनीति नहीं समझती लेकिन किसान देश की आत्मा है'

कृषि बिल कानून को लेकर इस समय देश के किसान धरना दे रहे हैं और लगातार उनका आंदोलन जारी है। ऐसे में कई सितारे ऐसे भी हैं जो कि उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं और खुलकर किसानों को सपोर्ट कर रहे हैं। इस समय दिलजीत दोसांझ और सोनू सूद के बाद अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का एक ट्वीट किसानों के पक्ष में वायरल हो रहा है। मल्लिका शेरावत ने किसानों को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट किया है जिसको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

मल्लिका शेरावत का कहना है कि उन्होने राजनीति का तो पता नहीं लेकिन वो किसानों के साथ खड़ी हैं। उन्होने ट्वीट किया है कि.. 'मुझे राजनीति तो समझ नहीं आती है लेकिन इतना समझ आता है कि हमारे किसान देश की आत्मा हैं।

mallika sherawat, मल्लिका शेरावत

हमारे अन्नदाता 1.3 बिलियन लोगों को खाना खिला रहे हैं। मैं अपने किसानों को सपोर्ट करती हूं।' मल्लिका शेरावत ने ये पोस्ट हाल ही में किया है। जैसे ही मल्लिका का ये पोस्ट वायरल हुआ फैंस बाकी सितारों को भी इसपर पोस्ट करने को बोल रहे हैं।

सोनू सूद की बात करें तो वो लगातार कह रहे हैं कि वो किसानों के साथ हैं और उनके हक की बात करते हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ तो किसानों के मु्द्दे को लेकर कंगना रनौत से भिड़ गए थे..

वो इस बहस में काफी ज्यादा आगे तक चले गए थे। फिलहाल किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 8 दिसंबर को भारत बंद का अह्वाहन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X