..................... Mallika Sherawat starrer Dirty Politics release on stay by Patna Highcourt - Hindi Filmibeat

Oooo: तो बिना 'BAN' कंट्रोवर्सी के हिट नहीं हो सकती डर्टी पॉलिटिक्स!

[बॉलीवुड समाचार] मल्लिका शेरावत की फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स पर रिलीज़ के पहले ही बैन लगा दिया गया है। वजह है मल्लिका का तिरंगे में लिपटे एक पोस्टर। हालांकि पहले भी इस बात पर काफी विवाद हुआ था जिसके बाद एक नया पोस्टर रिलीज़ किया गया जिसमें केवल केसरिया और हरा रंग था। पर वो पोस्टर वापस गायब हो गया और अचानक से वापस वही पुराना पोस्टर दिख रहा है।

वैसे तो फिल्मों से जुड़ी कंट्रोवर्सी के कारण फिल्मों का चल जाना आजकल का ट्रेंड हो गया है। लेकिन नया ट्रेंड है फिल्म का बैन होना या फिर रिलीज़ टाल देना। लिहाज़ा केसी बोकाड़िया की फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स को भी इस झमेले में फंसना ही था।

मल्लिका शेरावत की इस फिल्म पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। पटना हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में फिल्म के उस पोस्टर पर आपत्ति जताई गई है, जिसमें मल्लिका ने अपने नग्न शरीर को तिरंगे से लपेट रखा है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह फिल्म तब तक रिलीज नहीं होगी, जब तक कि इससे विवादित सीन को हटाया नहीं जाता है।
ALSO SEE: किस से हिस्स्स्स्स तक, शराफत से दूर रहीं मल्लिका शेरावत

हालांकि फिल्म 6 मार्च को रिलीज होने वाली है और फिल्म में मल्लिका शेरावत का साथ दे रहे हैं इंडस्ट्री के सभी दिग्गज कलाकार। फिल्म राजस्थान के चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड पर बनी है और हमारी मानिए तो रिलीज़ भी तभी हो जाएगी जब तय की गई है। मल्लिका को आप भी जानते हैं और हम भी।

NOTE: फिल्म से जुड़ी सभी विवादित तस्वीरें देखिए hindi.filmibeat.com पर। देश की सभी रोचक खबरें पढ़ें hindi.oneindia.com पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X