..................... Mallika Sherawat spreading vulgarity through her sexy dance, अश्लीलला फैला रही हैं मल्लिका - Hindi Filmibeat

अश्लीलला फैला रही हैं मल्लिका

मल्लिका शेरावत हमेशा से ही विवादों में घिरे रहना पसंद करती रही हैं। पिछले कुछ दिनों से मल्लिका खबरों की सुर्खियों में से गायब सी हो गयी थीं लेकिन एक बार फिर से ये खबर पढ़कर आप कहेंगी कि येस मल्लिका इज बैक। मल्लिका शेरावत एक बार फिर से एक बड़े विवाद के साथ वापस आई हैं और ये विवाद हैं अश्लीलता फैलाने को लेकर। खबर के मुताबिक मल्लिका शेरावत के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। और इस मामले की जांच कर रही है वड़ोदरा की अदालत। अभी तक की जांच के मुताबिक मल्लिका पर कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है।

इस खबर के मुताबिक मल्लिका शेरावत ने लगभग छह साल पहले 2007 में न्यू इयर ईव पर एक अश्लील परफॉर्मेंस दिया था। मल्लिका पर ये आरोप लगने के बाद केस वड़ोदरा की अदालत में दायर किया गया था। अदालत ने पुलिस को इस बारे में जांच पड़ताल करने के लिये कहा लेकिन अभी तक पुलिस को किसी तरह का कोई सबूत नहीं मिला है। इस केस के मुताबिक बडौदा बार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने मल्लिका पर 2007 में न्यू ईयर ईव पर मुबई के होटल जेडब्ल्यू में अश्लील डांस परफॉर्म करने का आरोप लगाया था।

वैसे तो हर साल न्यू इयर ईव पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इस तरह की परफॉर्मेंस देती रहती हैं। पिछले साल भी नये साल पर सन्नी लियोन ने दिल्ली में एक डांस परफॉर्मेंस दी थी। तो फिर इस तरह के केस को लेकर मल्लिका को कोर्ट में घसीटा जाना कुछ अजीब है। मल्लिका बॉलीवुड में अपनी बोल्ड इमेज को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। अब इस तरह के केस में फंसकर उन्हें एक बार फिर से फ्री की पब्लिसिटी मिल रही है। अब देखना है कि मल्लिका के खिलाफ चल रहे इस केस में मल्लिका का करियर क्या मोड़ लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X