मल्लिका को मोदी समर्थकों ने फूहड़ कहा..
एक बार फिर से विवादों की मल्लिका, विवाद में हैं। ब़लीवुड की सेक्स बम मल्लिका ने बड़े ही कामुक अंदाज में मोदी को जन्मदिन की बधाई क्या दी? मोदी के समर्थक आग-बबूला हो गये। उन्होंने जमकर मल्लिका को ट्विटर पर खरी-खोटी सुना डाली। मोदी के समर्थक ने मल्लिका को फूहड़ तक कह डाला है। और यह सब सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि मल्लिका ने भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी को उनके 63वें जन्मदिन पर मंगलवार को एक वीडियो संदेश के जरिए बधाई दी।
शेरावत ने यह संदेश ट्विर पर साझा किया है। अपने संदेश में मल्लिका ने मोदी को 'सबसे योग्य कुंआरा' कहा है। अपने ट्वीट में मल्लिका ने कहा है, "भारत के सबसे योग्य कुंआरे नरेंद्र मोदी को जन्म दिन पर विशेष शुभकामना।" यह वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है और कई लोगों ने इसे देखा है।
गौरतलब है कि इससे पहले रियलिटी शो 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' की शूट के लिए उदयपुर पहुंची मल्लिका ने कहा था कि उनके लिए देश का परफेक्ट बैचलर कोई है तो वह है गुजरात के मुख्यमंत्री औऱ युवाओं में बेहद लोकप्रिय नरेन्द्र मोदी। मल्लिका ने कहा कि मोदी की सोच नयी है, वह क्रियेटिव और प्रोग्रेसिव बातें करते हैं। वह स्मार्ट हैं, बुद्धिमान और बहादुर हैं। इसलिए मल्लिका के हिसाब से मोदी ही उनके लिए परफेक्ट और बेस्ट हैं।
आईये आपको बताते हैं कि मोदी के समर्थकों ने मल्लिका को ट्विटर पर क्या कहा?


Click it and Unblock the Notifications