कान समारोह में मल्लिका ने किया पारदर्शी गाउन में कैट-वॉक

Mallika Sherawat
बॉलीवुड की कातिल हसीनाओं में से एक हैं मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत। जो कब कहां क्या कर बैठेंगीं किसी को अंदाजा नहीं होता है। कभी वो हिट होने के लिए फिल्मों में चुंबनों का रिकार्ड बना डालती हैं, तो कभी वो फिल्मों में हद से ज्याजा सेक्स सींस करती हैं। उन्हें बस लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दिखानी होती है, जिसके लिए वो कुछ भी कर चुकने को तैयार रहती है।

पिछले काफी दिनों से उनके हथकंडे काम नहीं आ रहे थे जिसके चलते वो काफी परेशान थीं। उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड जाने की सोची लेकिन अफसोस वहां भी दाल नहीं गली। लेकिन एक बाऱ फिर से उन्हें कान समारोह में शिरकत करने का मौका मिला जिसे कि वो पूरी तरह भूनाने में कामयाब हो चुकी हैं। मल्लिका जब यहां रेड कार्पेट पर आयीं तो उनको देखकर हर कोई हैरान रह गया।

मल्लिका ने जो गाउन पहना था वो बिल्कुल ही पारदर्शी था। उनके अंत: वस्त्रों को हर कोई देख सकता था,जिसके चलते हर किसी की नजर बस उन्हीं पर आकर टिक गई। यही तो मल्लिका चाहतीं थी। बस उनका काम हो गया। मल्लिका यहां अपनी आने वाली फिल्म पाइरेट्स ऑफ करेबियन के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। गौरतलब है कि पिछले साल भी मल्लिका ने अपनी फिल्म हिस्स के प्रमोशन के लिए कान में अनोखा तमाशा किया था। उन्होंने सांप की तरह ड्रेस पहनी थीं और गले में सांप लिपटाया था। और जब वो रेड कार्पेट पर आयीं थीं तो उन्होंने सांप को किस भी किया था।

खैर पिछले साल का उनका ये खौफनाक प्रदर्शन किसी काम नहीं आया। उनकी हिस्स बुरी तरह फ्लाप हो गई। अब देखते हैं कि इस बार का पारदर्शी गाउन उन्हें कहां पहुंचाता है। इतना तो तय है कि मल्लिका के देखकर एक बार तो लोग चकित हो ही गये। लेकिन उनका जादू कितने दिन रहता है ये तो आने वाला वक्त बतायेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X