मल्लिका पर भी चढ़ा चुनाव का खुमार, राजनीति में जगी दिलचस्पी
दिल्ली में हलचल भरा चुनावी माहौल है। हर तरफ राजनीति की गूंज है तो ऐसे में बॉलीवुड राजनीति से कैसे दूर रह सकता है। दिल्ली में भले ही भाजपा का जादू कम होता दिख रहा है लेकिन आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भाजपा से काफी प्रभावित हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद मल्लिका ने कहा है।

मल्लिका शेरावत की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' 6 मार्च को रिलीज होने वाली है। ऐसे में मल्लिका ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हैं। और यदि उन्हें उपयुक्त मंच मिला तो वह राजनीति में जरूर आना चाहेंगी। आपको बता दें, इससे पहले भी मल्लिका नरेन्द्र मोदी को मैसेज दे चुकी हैं कि उन्हें देश का विदेश मंत्री बना देना चाहिए। जिससे लगता है कि मल्लिका राजनीति में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी ले रही हैं।
पढ़ें- हॉट मल्लिका और अरविंद केजरीवाल..जानिए क्या है connection!
महिला सशक्तिकरण पर अपनी आवाज बुलंद करनी वाली मल्लिका की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' बहुत जल्द प्रदर्शित होने वाली है। मल्लिका ने कहा कि, मैं राजनीति में महिलाओं के भले के लिए आना चाहती हूं। यदि मैं हमारे समाज की महिलाओं के लिए कुछ कर सकती हूं, तो जरूर करना चाहूंगी।
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा, 'मैं नरेंद्र मोदी के काम से बेहद प्रभावित हूं। वह अच्छा काम कर रहे हैं। और केवल मैं ही नहीं, पूरा देश उनके काम से प्रभावित है।'
आपको बता दें, के सी बोकाडिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में मल्लिका शेरावत समेत ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर कलाकार है। मल्लिका इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











