मल्लिका शेरावत को नहीं पता था कौन हैं तेशर? 'जलेबी बेबी' के लिए मेकर्स को बोला था Get Lost
मल्लिका शेरावत का गाना 'जलेबी बाई' ज़बरदस्त हिट साबित हुआ था। 'डबल धमाल' फिल्म का यह गाना आज भी लोगों का पसंदीदा पार्टी सॉन्ग है। पिछले साल सिंगर तेशर ने इस गाने से प्रेरित होकर 'जलेबी बेबी' रिलीज किया था। मल्लिका शेरावत ने अब तेशर के इस गाने से जुड़ा खुलासा किया है।
एक इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने कहा है कि उन्हें 'जलेबी बेबी' गाना ऑफर किया गया था। लेकिन, अनजाने में मल्लिका शेरावत ने उन्हें 'गेट लॉस्ट' कहकर फोन काट दिया था। मल्लिका शेरावत के गाने 'जलेबी बाई' को मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया था।
Recommended Video

जब लोग कहने लगे- 'हे जलेबी बेबी'
हाल ही में 'मैशेबल इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे 'जलेबी बाई' गाने के क्रेज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने 'जलेबी बेबी' के मिले ऑफर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस गाने के हिट होने के बारे में पता नहीं था। मुझे सड़क पर लोग 'हे जलेबी बेबी' और 'आर यू जलेबी बेबी' कहने लगे? मैं आपके साथ वीडियो शेयर करूंगा। मुझे इस बात का कोई अंदाजा ही नहीं था कि ये आया कहां। तब मुझे मेरे मैनेजर ने बताया कि यह गाना हिट है'।
'जलेबी बेबी' की नहीं थी जानकारी
उनसे जब 'जलेबी बेबी' के ऑफर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे वाकई इस गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ये गाना मुझे ऑफर हुआ था। मेकर्स ने मुझे फोन किया और मुझसे पूछा कि क्या मैं ये गाना कर सकती हूं? तब लगा कौन फालतू है। मैंने फोन करके परेशान करने से उन्हें मना किया। मैं get lost कहकर फोन काट दिया था।'
तेशर को नहीं जानती थीं मल्लिका
मल्लिका शेरावत ने इस इंटरव्यू में ये भी माना कि वो नहीं जानती थी कि तेशर कौन हैं। मैं कैसे जानती? मुझे इतने सारे कॉल आ रहे थे, मुझे लगा कोई मेरे साथ शरारत कर रहा है।' आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत ने 2003 में 'ख़्वाहिश' फिल्म से डेब्यू किया था। बाद में वो महेश भट्ट की फिल्म 'मर्डर' में इमरान हाशमी और अश्मित पटेल के साथ नज़र आईं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मल्लिका शेरावत फिलहाल 'आरके' में नज़र आएंगी। इसमें उनके साथ रजत कपूर, कुबरा सैत, रणवीर शौरी भी स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications