"मर्डर में बोल्ड सीन्स देने पर बुरी नजरों से देखने लगे थे लोग, बॉलीवुड मे नहीं मिले अच्छे रोल"- मल्लिका शेरावत
फिल्म 'ख्वाहिश' और 'मर्डर' के साथ सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने हाल ही में अपने बॉलीवुड करियर को लेकर बातें कीं। अपने डेब्यू के साथ ही मल्लिका पर बोल्ड अभिनेत्री का टैग लग चुका था। लिहाजा, फिल्मों की सफलता से ज्यादा उनकी फिल्मों के बोल्ड सीन्स चर्चा का विषय रहते थे। खासकर 'मर्डर' में इमरान हाशमी के साथ उनके सीन्स लंबे समय तक सुर्खियों में रहे थे।
मर्डर की रिलीज के 17 सालों के बाद, मल्लिका शेरावत ने बताया कि किस तरह उस फिल्म ने उनके करियर को प्रभावित किया था। अभिनेत्री ने कहा कि मर्डर में बोल्ड सीन करने के बाद लोगों ने मेरी लगभग नैतिक तौर से हत्या कर दी थी। मुझे हर जगह एक गिरी हुई महिला के रूप में देखा गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा, "जो चीजें मैंने फिल्मों में पहले की थीं वह अब के समय में बिल्कुल सामान्य हो गई हैं। लोगों का नजरिया बदल गया है। हमारा सिनेमा भी बदल गया है।"


Click it and Unblock the Notifications











