Exclusive: मूंछों वाले करन भी चलेंगे मल्लिका को!
राखी सावंत और रतन के स्वंयवर के बाद अब मल्लिका शेरावत भी छोटे परदे पर अपने लिए प्यार की तलाश में आई हैं। मल्लिका शेरावत के इस शो का नाम होगा दि बैचलरेट इंडिया..मेरे ख्यालों की मल्लिका। इस शो का प्रसारण होगा लाइफ ओेके चैनल पर। मल्लिका शेरावत को हाल ही में इस शो का प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान के देखा गया। इस इवेंट के दौरान वहां मौजूद मीडिया में से कुछ ने मल्लिका को प्रपोज भी किया। उन्हें लगा कि अब मल्लिका जब अपने प्यार की तलाश करने मैदान में उतर ही गयी हैं तो भला वो क्यों पीछे रहें। मल्लिका ने सभी के सामने ये पूछने पर कि उनके लिेए इस वक्त बॉलीवुड में परफेक्ट मैच कौन है, कहा करन जौहर इस वक्त उनके लिए परफैक्ट मैच हैं।
मल्लिका शेरावत से ये भी पूछा गया कि उनसे पहले राखी सावंत और रतन जैसी एक्ट्रेसेस ने भी इसी तरह से अपने लिए वर की तलाश की थी तो इसपर मल्लिका ने जवाब दिया कि वो इस तरह के किसी और शो के बारे में नहीं जानती हैं और उन्हें नहीं पता कि इससे पहले जो भी शो आए थे उनमें क्या हुआ था। मल्लिका शेरावत से किसी ने ये भी पूछा कि आपको कैसा लड़का चाहिए इसपर मल्लिका का जवाब था मुझे ऐसा लाइफ पार्टनर चाहिए जिसमें ईमानदारी हो, सच्चाई हो और जिसका प्यार एकदम प्योर हो। मल्लिका शेरावत ने ये भी कहा कि उन्हें मूंछो वाला भी चलेगा औऱ बिना मूंछो वाला भी।
मल्लिका शेरावत ने इस इवेंट के दौरान मीडिया से काफी सारी बातें की और उनके हर एक प्रश्न का जवाब भी काफी ईमानदारी के साथ दिया। मल्लिका के इस इवेंट में और क्या-क्या हुआ और अपने सपनों के राजकुमार को लेकर मल्लिका की क्या क्या अपेक्षाए हैं ये जानने के लिेए पढिये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications











