डायरेक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को मेरे बदले 'वेलकम बैक' में काम दे दिया, अब मैं क्या करूं?
बॅालीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत हमेशा से ही अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में रही हैं। जब भी फिल्म इंडस्ट्री की बात आती है तो मल्लिका शेरावत हमेशा से ही अपने विचार खुले तौर पर रखती आयी हैं। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में केवल उन्हें बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर देखा गया है।
वहीं अब मल्लिका शेरावत ने बताया है कि कैसे उन्हें एक फिल्म में काम इस वजह से नहीं मिला क्योंकि डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड को काम मिल गया था। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि वेलकम बैक रही है। आपको बता दें कि वेलकम फिल्म में मल्लिका शेरावत ने इशिका नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी।

लेकिन जब फिल्म का दूसरा भाग सामने आया तो मल्लिका शेरावत इस फिल्म का हिस्सा नहीं थीं। इसके पीछे की वजह ये थी कि निर्देशक ने अपनी गर्लफ्रेंड को कास्ट किया था। उन्हें इस फिल्म से हटा लिया गया था। वेलकम साल 2007 में रिलीज हुई। 8 साल बाद वेलकम का सीक्वल लाया गया था।

वेलकम 2 को लेकर मल्लिका शेरावत ने बताया
वेलकम बैक में श्रुति हसन, अंकिता श्रीवास्तव, शाइनी आहूजा, डिंपल कपाड़िया के साथ कई नए चेहरे थे। मीडिया रिपोर्ट् अनुसार मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर वेलकम का सीक्वल बनेगा तो डायरेक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को ही रखेगा। वेलकम 2 बनता तो उसमें अपनी गर्लफ्रेंड को डाल दिया बताओ अब मैं क्या करूं। मल्लिका शेरावत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ये ही सच है। जब भी लोग किसी फिल्म का सीक्वल बनाते हैं तो उसमें अपनी गर्लफ्रेंड को कास्ट कर लेते हैं। मैं ऐसे में क्या कर सकती हूं, बॅालीवुड में मेरा कोई ब्वॅायफ्रेंड नहीं है।

मल्लिका शेरावत ने खोला राज
मैं कभी किसी अभिनेता, निर्माता या निर्देशक के साथ नहीं रही। मेरे लिए बस मेरा काम मायने रखता है। अगर आपको लगता है कि मैं आपके प्रोजेक्ट के लायक हूं तो मुझे इसका हिस्सा बनना है। अगर उन्हें लगता है कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड्सको ही कास्ट करना है तो मैं कुछ नहीं कर सकती। मल्लिका शेरावत बीते कई दिनों से लगातार फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभव पर बात करती रही हैं।

मल्लिका शेरावत ने दी फिल्म इंडस्ट्री की जानकारी
मल्लिका शेरावत ने कहा है कि मुझे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा था। पिछले कुछ सालों में समाज विकसित हुआ है। अब लोग उस तरह की फिल्मों की तरफ अधिक सहिष्णु हैं। जो उन्होंने अपने शुरुआती दौर में की थी। बिकिनी पहने और स्क्रीन पर चुंबन देने वाली फिल्मों को अनुभव का हिस्सा बताया और कहा कि खुश हूं कि समाज पहले से विकसित हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications