Mallika Sherawat के बेडरूम में आधी रात को जबरन घुस रहा था ये एक्टर, बोलीं- 'दरवाजा तोड़ने वाला था लेकिन फिर..'

Mallika Sherawat

Mallika Sherawat Shocking Relevation: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत, जो जल्द ही आने वाली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस और उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच मल्लिका ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे पढ़कर आपकी रूह तक कांप जाएगी।

Mallika Sherawat ने विवादित फिल्म का किया जिक्र

मल्लिका का एक वीडियो, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। उसमें वो उस घटना का जिक्र करती नजर आ रही हैं, जब वो दुबई में एक बड़ी स्टारकास्ट के साथ फिल्म शूट कर रही थीं और यह एक बड़ी फिल्म थी। वीडियो में मल्लिका ने कहा, "मैं आपको एक एग्जांपल बताती हूं, मैं दुबई में एक बड़ी फिल्म की शूटिंग कर रही थी, यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म थी। यह एक सुपरहिट फिल्म है, लोगों को यह बहुत पसंद आई, मैंने इसमें एक कॉमेडी रोल किया है।"

एक्टर ने कमरे में घुसने की कोशिश की

उन्होंने आगे बताया, "उस फिल्म का हीरो रात 12:00 बजे मेरा दरवाजा खटखटाता था। खटखटाने से मुझे लगता था कि वह दरवाजा तोड़ देगा। क्योंकि वह मेरे बेडरूम में आना चाहता था। और मैं सोचती थी, नहीं, ऐसा नहीं होने वाला है। उसके बाद, उस हीरो ने मेरे साथ कभी काम नहीं किया।"

लोगों ने लिया फिल्म 'वेलकम' का नाम

हालांकि, एक्ट्रेस ने किसी का नाम लेने से परहेज किया। जैसे ही क्लिप वायरल हुई, सोशल प्लेटफॉर्म पर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वह किसके बारे में बात कर रही हैं। रेडिट के कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि यह बड़ी बजट की फिल्म 2007 की सुपरहिट 'वेलकम' हो सकती है क्योंकि इसे दुबई में शूट किया गया था, इसमें बड़ी स्टारकास्ट थी और मल्लिका ने कॉमेडी रोल निभाया था। इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें हीरोज की लिस्ट में अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल ने अहम किरदार निभाया था। अब एक्ट्रेस इनमें से किसकी बात कर रही हैं, यह पता नहीं।

Mallika Sherawat की आने वाली फिल्म

इस बीच, मल्लिका की आने वाली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 2 साल बाद उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले वह रजत कपूर निर्देशित 'आरके/आरके' में नजर आई थीं। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव भी हैं, जो हाल ही में बॉक्स-ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mallika sherawat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X