'मेरे बारे में काफी कुछ लिखा गया है, एक क्रिटिक ने मेरी तुलना पोर्नस्टार से की थी',एक्ट्रेस ने किया खुलासा
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाकर रखी है। लेकिन अब वो एक वेब सीरिज में नजर आने वाली हैं। एमएक्स प्लेयर की थ्रिलर सीरीज 'नकाब' में मल्लिका एक पॉवरफुल प्रोड्यूसर का किरदार निभाने वाली हैं। सीरीज में उनके साथ ईशा गुप्ता और गौतम रोडे भी दिखेंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका शेरावत ने अपने करियर पर काफी बातें कीं।
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए मल्लिका शेरावत ने बताया कि एक समय पर क्रिटिक उनके बारे में काफी कुछ लिखा करते थे, जो आपत्तिजनक था। एक बार एक क्रिटिक ने उनकी तुलना पोर्नस्टार से की थी। मल्लिका ने कहा, एक क्रिटिक थे जिन्होंने कहा था कि मल्लिका एक पोर्नस्टार है।

मल्लिका ने कहा, मैं पोर्न इंडस्ट्री को लेकर कुछ गलत नहीं सोचती, मैं कोई जजमेंट नहीं देना चाहती। लेकिन क्रिटिक मेरे बारे में ये सब लिख रहे थे, वो इतना गिर चुके थे।
बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया था कि फिल्मों में काम करने के फैसले पर उनके पिता बहुत नाराज हुए और उनसे सारे नाते तोड़ लिये थे। काफी कम लोगों को पता है कि मल्लिका शेरावत का रियल नाम रीमा लांबा है। फिल्मों में आने के लिए उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा था।

बोल्ड सीन करने के नुकसान
फिल्म 'ख्वाहिश' और 'मर्डर' के साथ सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआती फिल्मों में बोल्ड सीन करने का उन्हें कितना नुकसान उठाना पड़ा था।
अभिनेत्री ने कहा कि मर्डर में बोल्ड सीन करने के बाद लोगों ने मेरी लगभग नैतिक तौर से हत्या कर दी थी। मुझे हर जगह एक गिरी हुई महिला के रूप में देखा गया था।

लोग सिर्फ ग्लैमरस किरदार लेकर आते थे
मल्लिका ने कहा, "मैं मीनिंगफुल रोल करना चाहती हूं। मैंने वह मिस किया। लोग सिर्फ ग्लैमरस किरदार लेकर मेरे पास आते रहे, बहुत पैसों के साथ.. लेकिन किरदार में कोई जान नहीं। एक समय के बाद खुद को रिइंवेंट करना जरूरी होता है। मैं काम मैंने अपनी शुरुआती फिल्मों में किया है, मैं हमेशा वही नहीं करते रह सकती।"

अभी भी देती हूं ऑडिशन
हाल ही में मल्लिका ने बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर भी बयान दिया था। मल्लिका ने कहाकि उन्हें हर फिल्म में रोल पाने के लिए ऑडिशन देना पड़ता है, उसके बाद भी सोच-विचारकर काम दिया जाता है। लेकिन स्टारकिड्स के साथ ऐसा नहीं है।

मल्लिका शेरावत
साल 2003 में ख्वाहिश से डेब्यू करने के बाद मल्लिका ने मर्डर, बच के रहना रे बाबा, प्यार के साइड इफेक्ट्स, शादी से पहले, गुरु, वेलकम, अगली और पगली, मान गए मुगले आजम, डबल धमाल, डर्टी पॉलिटिक्स जैसी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











