मल्लिका का भंवरी बनने से इंकार
साल 2011 के चर्चित केस भंवरी देवी हत्याकांड के ही बाद चारों ओर चर्चा थी कि फिल्मकार के सी बोकाड़िया भंवरी देवी पर फिल्म बनायेंगे जिसमें भंवरी का रोल करेंगी बिंदास बाला मल्लिका शेरावत। लेकिन अब मल्लिका ने रोल से इंकार कर दिया है खबर आ रही है कि मल्लिका को केसी बोकाड़िया की मनमानी अच्छी नहीं लग रही थी इसलिए उन्होंने फिल्म से इंकार कर दिया है। फिलहाल अभी भंवरी का रोल कौन करेगा इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।
गौरतलब भंवरी हत्याकांड ने पिछले साल राजस्थान की राजनीति में जबरद्स्त तूफान ला दिया था। नर्स से लोकगायिका बनीं भंवरी देवी का आजतक सुराग नहीं मिल पाया है। राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया गया जिनके साथ उनके अवैध संबंध और सेक्स सीडी की बात सामने आयी थी जिसके चलते कहा गया कि भंवरी को किडनैप करके मार दिया गया है।इसलिए इस मामले में पूर्व विधायक मलखानसिंह, मलखान सिंह का भाई परसराम, पूर्व उप जिला प्रमुख सहीराम विश्नोई, भंवरी का पति अमरचंद नट, गैंगस्टर विशनाराम विश्नोई, उसका भाई ओमप्रकाश ओमप्रकाश, कैलाश जाखड़, अशोक विश्नोई, विधायक के भतीजे पुखराज व दिनेश तथा इंद्रा के सहयोगी शिक्षक रेशमाराम विश्नोई समेत कई लोग जेल में है।


Click it and Unblock the Notifications












