रेखा के साथ फिल्म करने के बाद अब रेखा का किरदार निभाएंगी मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत जो अपने करियर के शुरूआती दौर में रेखा जैसी अभिनेत्री के साथ काम कर चुकी हैं अब रेखा के ही एक किरदार को परदे पर निभाने की तैयारी कर रही हैं। के.सी. बोकाड़िया की आने वाली फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में मल्लिका शेरावत का किरदार इन दिनों चर्चा में है। अब खबर है कि बोकाड़िया उन्हें अपनी दूसरी फिल्म में भी ले रहे हैं।
इसी के साथ के.सी. बोकाड़िया ने ऐलान किया कि उनकी आने वाली फिल्म फूल बने अंगारे के रीमेक में भी मल्लिका शेरावत होंगी। अगर आप सोच रहे हैं कि मल्लिका इसमें कबीर बेदी की गर्लफ्रेंड वाला किरदार निभाएंगी तो आप गलत है। इस फिल्म में मल्लिका रेखा का किरदार निभाएंगी। के.सी. बोकाड़िया हमेशा महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए मशहूर रहे हैं। कब तक चुप रहूंगी, कुदरत का कानून और फूल बने अंगारे जैसी फिल्में उनका सोच और कामयाबी का सुबूत हैं। डर्टी पॉलिटिक्स में पॉलिटिक्स भले ही हो लेकिन इसमें भी मैं महिलाओं की समस्या को दिखाया गया है।
रेखा को मिल गया अपना दीवाना, शायरी से जीतेंगे दिल
एक इंटरव्यू में बोकाड़िया ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं महिलाओं के मुद्दे को बहुत अच्छे से हैंडल कर सकता हूं। रही बात मल्लिका की तो मैंने उनको उनके ग्लैमर के लिए नहीं बल्कि उनके परफॉर्मेंस के आधार पर चुना है।
डायरेक्टर के.सी. बोकाडिया के निर्देशन में बनीं फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स अगले साल 13 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, मल्लिका शेरावत, जैकी श्रॉफ, आशुतोष राणा, गोविंद नामदेव, अतुल कुलकर्णी, सुशांत सिंह और राजपाल यादव हैं।


Click it and Unblock the Notifications











