इस हसीना को नहीं पंसद आई थी सीरियल किसर इमरान हाशमी की KISS, बोली- उससे अच्छा तो सांप करता है

बॉलीवुड में अगर कोई सीरियल किसर के नाम से मशहूर है, तो वह है अभिनेता इमरान हाशमी. जिन्होंने अपनी कई फिल्मों में अभिनेत्रियों के साथ किसिंग सीन दिए हैं. सीरियल किसर के नाम से मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी को उनकी यह पहचान 2004 में रिलीज हुई फिल्म मर्डर से मिली थी. इस फिल्म में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के कई बोल्ड सींस थे. हालांकि इस फिल्म के सुपरहिट होने के बावजूद दोनों सितारों के बीच कोल्ड वॉर जैसी स्थिति बन गई थी.
टीवी के सबसे विवादित शो 'कॉफी विद करण'पर इमरान ने कहा था कि ऑनस्क्रीन सबसे खराब किस का अनुभव उनका मल्लिका के साथ रहा है. उन्होंने कहा था कि murder2 में जैकलीन फर्नांडिस उनसे कहीं बेहतर किसर है. इसके बाद मल्लिका ने भी इमरान का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि उन्होंने फिल्म 'हिस्स' में जिस सांप को किस किया था, वह इमरान हाशमी से कहीं बेहतर किसर था.
इसके बाद फिल्म आवारापन के प्रमोशंस के दौरान भी इमरान ने कहा था कि मुझे सभी एक्ट्रेसेस के साथ काम करने में काफी मजा आया है ,सिवाय मल्लिका शेरावत के. उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा बोलती है और मैं उन्हें पसंद नहीं करता हूं. तो वही मल्लिका ने इसके बाद मंदिरा बेदी के साथ इंटरव्यू में कहा था कि इमरान के साथ हुई फाइट काफी बच्चों जैसी थी और उनके बीच फिल्म की शूटिंग के बाद गलतफहमी हुई थी.
उन्होंने इस बात को लेकर दुख प्रकट किया था कि वे अब टच में नहीं है. मल्लिका ने कहा था कि मर्डर के बाद हमने बात करनी बंद कर दी थी. अब मैं सोचती हूं कि वह सब कितना चाइल्डिश था. इस फिल्म के प्रमोशंस के दौरान हमारे बीच गलतफहमी हुई थी, लेकिन मैं भी कम नहीं थी और हम दोनों के बीच बाद में बातें होना बंद हो गई थी. हालांकि इमरान बेहतरीन को-स्टार है और काफी फ्रेंडली भी है. आपको बता दें कि फिल्म मर्डर के बाद से अब तक इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के बीच कुछ भी ठीक नहीं हुआ है.


Click it and Unblock the Notifications











