पहली 3डी मैगजीन में मल्लिका शेरावत
दुनिया की पहली थ्रीडी मैगजीन वर्ल्ड्स मोस्ट ब्यूटीफुल ने अपने दूसरे एडीशन में सेक्सी गर्ल मल्लिका शेरावत को जगह दी है। जी हां बॉलीवुड की इस मर्डर गर्ल की एक उत्तेजक तस्वीर इस मैग्जीन पर भी प्रकाशित की गई है।
दर्शकों के दिलों पर बिजलियां गिराने वाली जलेबी बाई मल्लिका ने फेसबुक पर लिखा है कि विश्व की पहली थ्री डी मैगजीन ने मेरी फोटो प्रकाशित की है। मैग्जीन ने भी इस बात को फेसबुक पर लिखा है 'मल्लिका शेरावत की और तस्वीरें देखने के लिए मैग्जीन का दूसरा एडीशन खरीदें।
पत्रिका ने मल्लिका की एक तस्वीर फेसबुक पर भी जारी की है। इस फोटो को जारी करने के बाद मल्लिका के चाहने वालों ने उम्मीद के मुताबिक जबर्दस्त प्रतिक्रिया दी है। डब्लूएमबी 3 डी का दावा है कि यह दुनिया की पहली 3 डी पत्रिका है, जिसके सभी फोटोग्राफ और डिजाइन पूरी तरह से 3 डी हैं। मल्लिका की इस तस्वीर को अब तक 300 से ज्यादा लोगों ने पसंद भी किया है।
मल्लिका शेरावत ने मर्डर, किस किस की किस्मत, प्यार के साइड इफेक्ट, गुरू, हिस्स जैसी फिल्मों में काम किया है। मल्लिका ने विदेशी फिल्म 'द मिथ' में जैकी चेन के साथ भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications