मैक्सिम के कवर पर मल्लिका का जलवा
फिल्म मर्डर से सबके होश उड़ा देने वाली मल्लिका के हुस्न के चर्चे बॉलीवुड में होते ही रहते हैं। लेकिन इस बार मल्लिका एक मैगजीन के फ्रंट पेज के लिए किये गए फोटोशूट को लेकर खासी चर्चा में आ गईं हैं।
मैक्सिम के मार्च में आने वाले एडीशन के लिए मल्लिका सफेद रंग की लिंगरी में फोटोशूट करवाया है। ऐसा नहीं है कि मल्लिका ने पहली बार किसी मैगजीन के लिए फोटो शूट करवाया है। लेकिन इस फोटो शूट में वो कुछ ज्यादा ही हॉट लग रही हैं।
इसके अलावा फिलहाल मल्लिका विवेक ओबरॉय के साथ फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली में भी नजर आएंगी। खबर है कि इस फिल्म में मल्लिका ने विवेक के साथ काफी हॉट सीन दिये हैं जिसके लिए विवेक पहले तैयार नहीं थे। लेकिन बाद में किसी भी तरह उन्होंने मल्लिका के साथ इस सीन को पूरा किया।


Click it and Unblock the Notifications