हिस्स से मल्लिका बनीं सिंगर

mallika-sherawat
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत नई फिल्म 'हिस्स' से एक पाश्र्व गायिका के रूप में अपनी पारी की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने फिल्म में जॉन लेनॉन्स के बेटे जूलियन के साथ एक गीत गाया है। मल्लिका ने हाल ही में लास एंजेलिस के एक स्टूडियो में यह गीत रिकॉर्ड किया है। 'हिस्स' के गीतों के साथ यह गीत भी जारी होगा। मल्लिका ने दो अलग-अलग गीतों में अपनी आवाज दी है।

पहला गीत रॉक बैंड 'द बीटल्स' के कलाकार जूलियन ने संगीतबद्ध किया है। गीत की मिक्सिंग के बाद उसकी स्वीकृति के लिए उसे लेनॉन के पास भेजा जाएगा।"

पढ़े : सेक्सी मल्लिका अमिताभ पर डालेंगी डोरे!

सूत्र ने बताया कि मल्लिका के दूसरे गीत को जर्मनी के संगीतकार एलेक्जेंडर वॉन बुबेनहेम ने संगीतबद्ध किया है। उन्होंने 'हिस्स' का बैकग्राउंड संगीत बनाया है। सूत्र के अनुसार मल्लिका ने दोनों ही गीत बहुत अच्छे से गाए हैं। फिल्म में पांच गीत हैं और तीन रीमिक्स गीतों पर नृत्य है। भारत में सितम्बर के मध्य में फिल्म का संगीत जारी हो सकता है।

पढ़े : मल्लिका ने ट्विटर पर डाली अपनी न्‍यूड फोटो

अक्टूबर में प्रदर्शित होने जा रही 'हिस्स' एक नागकन्या की कहानी है जिसके साथी को एक अमेरिकी शिकारी मार देता है और तब वह उससे बदला लेने का फैसला लेती है।जेनिफर चेम्बर्स लिंच के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान खान, जेफ डॉसीटी और दिव्या दत्ता ने भी अभिनय किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X