मल्लिका के लिए शादी हुई आउटडेटेड, सिंगल स्टेटस है पसंद

मल्लिका शेरावत जिनका नाम हॉलीवुड एक्टर एन्टोनियो बैन्ड्रस के साथ काफी समय से जोड़ा जा रहा था ने कहा है कि वो अपनी पूरी ज़िंदगी अकेले बिताना चाहती हैं। मल्लिका का कहना है कि वो कभी भी शादी नहीं करेंगी उनके लिए शादी आउटडेटेड हो चुकी है और उन्हें सिंगल रहना पसंद है। मल्लिका इस वक्त 35 साल की हैं और वो नहीं चाहतीं कि शादी करके वो अपनी फैन फॉलोइंग खो दें।

हाल ही में पीटीआई से एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका ने कहा "मुझे नहीं लगता कि मैं कभी शादी करुंगी। मै ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि मुझे लगता है कि शादी आउटडेटेड हो चुकी है। मुझे सिंगल रहना पसंद है। मैं क्यों शादी करके अपने फैन्स का प्यार और उनका डिवोशन सेक्रीफाईज करुं। मैंन कभी नहीं सोचा कि किस तरह के आदमी से मैं शादी करना चाहती हूं। मैं इस वक्त बहुत व्यस्त हूं और बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्म भी कर रही हूं साथ ही अपनी ज़िंदगी के मजे ले रही हूं।"

मल्लिका और हॉलीवुड एक्टर एन्टोनियो बैंड्रस के बीच अफेय की खबरें तब से आ रही हैं जबसे दोनों को कान्स फेस्टिवल के दौरान आयोजित सेलिब्रिटी पार्टी में एक दूसरे के साथ डांस करते देखे गए। जब मल्लिका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा "इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं। मुझे नहीं पता कि क्यों लोग इस बात को इतना बढ़ा चढ़ा रहे हैं। मुझे इस पर कोई कमेंट नहीं करना।"

अपने फैशन के बारे में बताते हुए मल्लिका ने कहा कि उनकी पसंद बहुत बोल्ड है क्योंकि उनका ज़िंदगी की तरफ देखने का नज़रिया भी बोल्ड है। उन्होंने कहा "मेरी फैशन की पसंद बहुत बोल्ड है क्योंकि मेरी सोच वैसी है। मुझे सीमाएं तोड़ना पसंद है। भारत में कई बार मेरे कपड़ों को लेकर मुझे क्रिटिसाइज किया गया। लेकिन विदेशों में ऐसा कभी नहीं हुआ। यानी कि हम दो अलग अलग दुनिया में रहते हैं।"

मल्लिका अपनी आने वाली फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म में वो विवेक ऑबरॉय के साथ नज़र आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X