..................... Mallika Sherawat: Karan Johar is the perfect bachelor for me | मल्लिका ने डाले करण जौहर पर डोरे - Hindi Filmibeat

मल्लिका ने डाले करण जौहर पर डोरे

मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर पर फिदा हैं। यकीन नहीं हो रहा ना आपको लेकिन यही सच है कि मल्लिका शेरावत इन दिनों करण जौहर की तारीफ करते नहीं थकती।

एक समारोह में मैडम ने तो यहां तक कह दिया कि उनके लिए शादी के लिए अगर कोई उप्युक्त हैं तो वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के डैशिंग स्मार्ट प्रोड्यूसर करण जौहर ही हैं। इसलिए करण जौहर उन्हें प्रपोज करें तो फिर से शादी के बारे में सोच सकती हैं।

मल्लिका शेरावत शायद इन्हीं कारणों के कारण काफी बिंदास कही जाती हैं। एक बच्चे की मां और तलाकशुदा होने के बावजूद मल्लिका ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वो शादी में भरोसा नहीं करती हैं लेकिन शायद करण जौहर की शादी और प्रेम वाली फिल्में देखकर उनके विचार एकदम से बदल गये हैं तभी तो सार्वजनिक रूप से उन्होंने अपने लिए करण जौहर को बेस्ट बता दिया है।

खैर कऱण जौहर तो उनसे शादी करने से रहे, हां यह जरूर हो सकता है कि कऱण की फिल्म में मल्लिका को काम जरूर मिल जाये क्योंकि ऐसा माना जाता है कि करण जौहर भी काफी तारीफ पसंद है।

फिलहाल मल्लिका इन दिनों 'द बैचलरेट इंडिया.. मेरे ख्यालों की मल्लिका' नामक रियलिटी शो में आने की तैयारी कर रही हैं जो कि बहुत जल्द टीवी पर प्रसारित होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X