..................... Mallika Sherawat & Kabir Bedi Support Hillary Clinton For President - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर के बाद मल्लिका शेरावत और कबीर बेदी ने किया हिलेरी क्लिंटन का समर्थन

यूएस चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन को बॉलीवुड से पूरा सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में मल्लिका शेरावत और कबीर बेदी ट्वीट कर हिलेरी का समर्थन किया।

By Shivani Verma

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जो अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में उतर आए हैं। हाल ही में ऋषि कपूर ने ट्वीट कर वहां के लोगों से हिलेरी को जिताने की अपील की थी, तो वहीं इस कड़ी में दो नाम और जुड़ गए हैं। वो नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और कबीर बेदी का।

pic

मल्लिका ने कहा कि वो हिलेरी के जीतने की पार्थना भी कर रही हैं। मल्लिका ने हाल में में बराक ओबामा के साथ वाली अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए मल्लिका ने कैप्शन में लिखा है "My full support to the Democrats, praying for #HillaryClinton victory @HillaryClinton @HFA @POTUS."

वहीं कबीर बेदी ने भी हिलेरी को समर्थन दिया है। कबीर ने हिलेरी के साथ वाली तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखी "Wishing @HillaryClinton all success in #USElections2016! A woman President of #US would be a truly historic landmark. #ImWithHer #USElection."

प्रेग्नेंसी की खबरों पर बिपाशा ने तोड़ी चुप्पी..बताई सच्चाई

उसके बाद और भी ट्वीट कबीर बेदी ने किए। आपको बता दें कि हिलेरी को सलमान खान का भी समर्थन मिल चुका है। बता दें कि यूएस में आज ही यानि 8 नवंबर को चुनाव हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X