जलेबी बाई- डबल धमाल
'मुन्नी बदनाम हुई' और 'शीला की जवानी' के बाद हॉट मर्डर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भला पीछे कैसे रहती। मल्लिका ने भी इन्द्र कुमार की फिल्म 'डबल धमाल' में एक आईटम सांग किया जलेबी बाई। इस गाने के फर्स्ट लुक ने ही सभी को हैरान कर दिया। काफी समय बाद मल्लिका ने किसी आईटम सांग में जमकर कमर मटकाई।
डबल धमाल फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म धमाल का सीक्वल था। इस फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, आशीष चौधरी, जावेद जाफरी और कंगना रानावत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस गाने से जुड़ी खास बात है कि जब इस गाने की शूटिंग चल रही थी तो पूरी शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने हर रोज 25 किलो जलेबी मंगाकर पूरी यूनिट को खिलाया था। मल्लिका ने इस फिल्म में संजय दत्त की पत्नी कामिनी की भूमिका निभाई


Click it and Unblock the Notifications












